साप्ताहिक करेंट अफेयर्स ( 1 से 7 नवम्बर )



प्रश्न 1:- फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में किसने पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है?
उत्तर :- सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने।
प्रश्न 2:- कौन सा आयोग 31 अक्टूबर 2022 से नई दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक सभा की सुविधा प्रदान कर रहा है?
उत्तर :- चुनाव आयोग।
प्रश्न 3:- हाईवे पर एंबुलेंस के नियम का पालन नहीं करने पर कितने लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा?
उत्तर :- 1 लाख रुपये तक।
प्रश्न 4:- 1 नवंबर 2022 को पूरे विश्व भर में कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- विश्व शाकाहारी दिवस।
प्रश्न 5:- केंद्र सरकार ने एवियन इनफ्लुएंजा के प्रकोप की जांच के लिए किस राज्य में टीम भेजी है?
उत्तर :- केरल राज्य में।
प्रश्न 6:- किसके द्वारा कश्मीर में ‘आयुष उत्सव’ का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- सर्बानंद सोनोवाल जी के द्वारा।
प्रश्न 7:- किस राज्य के प्रख्यात कलाकार नील पवन बरुआ का निधन हुआ है?
उत्तर :- असम राज्य के।
प्रश्न 8:- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग प्रणाली में तरलता को बढ़ावा देने के लिये कितने हज़ार करोड़ रुपए का निवेश किया है?
उत्तर :- 72 हजार 860.7 करोड़ रुपए का।
प्रश्न 9:- हाल ही में कहां भगवान शिव की विश्व की सबसे ऊंची (369 फिट) प्रतिमा का अनावरण किया है?
उत्तर:– नाथद्वारा (राजसमंद जिला राजस्थान)।
प्रश्न 10:- हाल ही में NASA (National Aeronautics and space administrative) ने ड्रैगन फ्लाई प्रोजेक्ट को किस ग्रह पर खोज करने के लिए लांच किया है?
उत्तर :– शनि ग्रह।
प्रश्न 11:- हाल ही में चुनाव आयोग कहां दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा?
उत्तर :– नई दिल्ली।
प्रश्न 12:- हाल ही में मालाबार गोल्ड ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के तहत किस देश से 25 किलोग्राम सोने का आयात किया है?
उत्तर:- यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE)।
प्रश्न 13:- हाल ही में किस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI ) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :– सेल कंपनी (SAIL)।
प्रश्न 14:- हाल ही में भारत सरकार द्वारा किस केमिकल कंपाउंड के उपयोग को प्रतिबंधित किया है?
उत्तर :– ग्लाइफोसेड।
प्रश्न 15:- हाल ही में किस कंपनी द्वारा बादशहा मसाले की 51% हिस्सेदारी हासिल की गई है?
उत्तर:- डाबर कंपनी।
प्रश्न 16:- हाल ही में कौन विश्व बैडमिंटन जूनियर चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बने हैं?
उत्तर:– शंकर सुब्रमण्यम।
प्रश्न 17:- हाल ही में ग्लोबल मीडिया एंड इंफॉर्मेशन लिटरेसी वीक कब तक मनाया गया है?
उत्तर:- 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक।
प्रश्न 18:- हाल ही में किसने 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की 75 परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?
उत्तर:- राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री)।
प्रश्न 19:- हाल ही में किसने दिल्ली यूनिवर्सिटी सेलिब्रिटी 100 ग्लोरियस ईयर्स नामक पुस्तक लिखी है?
उत्तर:- हरदीप सिंह पुरी।
प्रश्न 20:- हाल ही में कौन साइकिल से 20000 किलोमीटर की यात्रा का सभी राज्यों का भ्रमण करेगी?
उत्तर:– आशा राजू भाई मालवीय (
राष्ट्रीय प्रतियोगी और पर्वतारोही)
प्रश्न 21:- हाल ही में कौन सा देश आतंकवाद विरोध के लिए संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड में $5 लाख का योगदान करेगा?
उत्तर:- भारत
प्रश्न 22:- किसके द्वारा थोक CBDC (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) का पहला पायलट लॉन्च किया गया है?
उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा।
प्रश्न 23:- किस संगठन ने हाल ही में अपना 70वां स्थापना दिवस मनाया है?
उत्तर :- Employees Provident Fund Organization (EPFO) ने।
प्रश्न 24:- हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस देश के साथ प्रथम त्रिपक्षीय अभ्यास में भाग लिया है?
उत्तर :– तंजानिया वह मोजांबिक।
प्रश्न 25:- हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा दूसरे राष्ट्रीय मॉडल वैदिक स्कूल का उद्घाटन किया है?
उत्तर:– पुरी (ओडिशा)।
प्रश्न 26:- हाल ही में किस देश ने अपनी नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी की है?
उत्तर :– अमेरिका।
प्रश्न 27:- हाल ही में किसे देश के सबसे सतत तेल और गैस कंपनी के रूप में मान्यता मिली है?
उत्तर:- भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL)।
प्रश्न 28:- यूनेस्को ने हाल ही में किस राज्य में "मोमलुह कैवर्न" को प्राथमिक भारतीय विरासत स्थल के रूप में माना है?
उत्तर :– मेघालय।
प्रश्न 29:- हाल ही में वर्ष 2022 में नौसेना कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे चरण की शुरुआत कहां हुई है?
उत्तर :– नई दिल्ली।
प्रश्न 30:- हाल ही में कौन सी राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए समिति का गठन करेगी?
उत्तर :– गुजरात।
प्रश्न 31:- हाल ही में कौन जी 20 शिखर सम्मेलन के सिविल सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुई है?
उत्तर :– माता अमृतानंदमई।
प्रश्न 32:- हाल ही में ब्राज़ील के नए राष्ट्रपति कौन नियुक्त हुए हैं?
उत्तर :– लुईज इंनसियो लूला डिसिल्वा।
प्रश्न 33:- हाल ही में फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप स्पेन ने किसे हराकर जीता है?
उत्तर :– कोलंबिया।
प्रश्न 34:- हाल ही में बांग्लादेश फिल्म महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन कहां हुआ है?
उत्तर :– कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।
प्रश्न 35:- हाल ही में आपदाओं से निपटने के लिए कौन सा राज्य आपदा प्रबंधन योद्धा तैयार करेगा?
उत्तर:- ओडिशा।
प्रश्न 36:- हाल ही में किस राज्य के रंजनगांव में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जाएगा?
उत्तर:- महाराष्ट्र।
प्रश्न 37:- हाल ही में भारत ने किस देश को हराकर तीसरी बार under-21 पुरुष हॉकी (सुल्तान जोहोर कप 2022) जीता है?
उत्तर:- ऑस्ट्रेलिया।
प्रश्न 38:- केंद्र सरकार किन देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत नागरिकता प्रदान करेगा?
उत्तर :- अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान देशों।
प्रश्न 39:- भारत ने फिलीस्तीनी शरणार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल में सहायता के लिए कितने मिलियन अमरीकी डॉलर का दान दिया है?
उत्तर :- 2.5 मिलियन अमरीकी डॉलर।
प्रश्न 40:- National Tribal Dance Festival (NTDF) 1 से 3 नवंबर 2022 तक किस राज्य में आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर :- रायपुर, छत्तीसगढ़ में।
प्रश्न 41:- हाल ही में आई United Nations High Commission for Refugees (UNHCR) की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में कितने मिलियन लोग जबरन विस्थापित हैं?
उत्तर :- 103 मिलियन लोग।
प्रश्न 42:- किस शहर में अंतराष्ट्रीय डांस फेस्टिवल ‘उद्धव उत्सव 2022’ का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर :- ग्वालियर।
प्रश्न 43:- किसने कोयला मंत्रालय में सचिव का पदभार ग्रहण किया है?
उत्तर :- अमृत लाल मीणा।
प्रश्न 44:- आंध्र प्रदेश कैडर के किस आईएएस अधिकारी ने रक्षा सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है?
उत्तर :- गिरिधर अरमाने।
प्रश्न 45:- हाल ही में उत्तर प्रदेश के पहले डाटा सेंटर का उद्घाटन कहां किया गया है?
उत्तर :– ग्रेटर नोएडा।
प्रश्न 46:- हाल ही में 1 नवंबर को किस राज्य का स्थापना दिवस राज्योंत्सव दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर :– कर्नाटक।
प्रश्न 47:- हाल ही में पूर्वोत्तर (नॉर्थ ईस्ट) का पहला अंबा पार्क किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
उत्तर :– अरुणाचल प्रदेश।
प्रश्न 48:- हाल ही में शंघाई कारपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) शासनाध्यक्षों की 21वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया है?
उत्तर:- डॉ एस जयशंकर (विदेश मंत्री)।
प्रश्न 49:- हाल ही में कहां की नम्मा मेट्रो रेल ने व्हाट्सएप पर QR टिकट सेवा प्रारंभ की है?
उत्तर:- बेंगलुरु।
प्रश्न 50:- हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा 2 हेलीपैड लॉन्च किए हैं?
उत्तर :– लद्दाख (हैनलें व पूर्वी लद्दाख)।
प्रश्न 51:- हाल ही में 2022 मैक्सिकन फॉर्मूला वन (F1)चैंपियनशिप किसने जीती है?
उत्तर :– Max Verstappen.
प्रश्न 52:- हाल ही में किस ने अपनी नई पुस्तक न्यूक्लि रिजेक्शन ऑफ एशिया का विमोचन किया है?
उत्तर :– रेने नाबा (फ्रांसीसी लेखक)।
प्रश्न 53:- हाल ही में विश्व शाकाहारी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर :– 1 नवंबर।
प्रश्न 54:- हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने 6 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर इस्तीफा दिया है?
उत्तर :– लेबनान।
प्रश्न 55:- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में घोषित किया है?
उत्तर:- राजस्थान।
प्रश्न 56:- हाल ही में किस राज्य की लक्ष्मी भंडार योजना को स्कॉच पुरस्कार मिला है?
उत्तर:- पश्चिम बंगाल।
प्रश्न 57:- हाल ही में किस राज्य में स्थित रानीपुर देश का 53वां टाइगर रिजर्व बना है?
उत्तर :– उत्तर प्रदेश (चित्रकूट जिला)।
प्रश्न 58:- हाल ही में जारी आईसीसी T20 वर्ल्ड रैंकिंग में भारत का कौन सा खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर है?
उत्तर :- सूर्यकुमार यादव।
प्रश्न 59:- किसके द्वारा झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए दिल्ली में 3,024 EWS फ्लैटों का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा।
प्रश्न 60:- अमेरिका और किस देश के द्वारा “विजिलेंट स्टार्म सैन्य” अभ्यास का आयोजन किया गया है?
उत्तर :- दक्षिण कोरिया।
प्रश्न 61:- एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू टिक एकाउंट्स के लिए प्रतिमाह कितने डॉलर के चार्ज की घोषणा की है?
उत्तर :- 8$ प्रति माह।
प्रश्न 62:- किस देश के प्रधानमंत्री ने एडवर्ड एम कैनेडी को "Friends of Liberation War" सम्मान से नवाजा है?
उत्तर :- बांग्लादेश।
प्रश्न 63:- कतर में होने वाला FIFA विश्व कप 2022 में किसे, भारत का एंबेस्डर बनाया गया है?
उत्तर :- रणवीर सिंह।
प्रश्न 64:- किस संस्था के द्वारा Ballistic Missile Defense Interceptor AD-1 मिसाइल के फेज़- II का पहला उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है?
उत्तर :- DRDO के द्वारा।
प्रश्न 65:- किस केंद्रीय मंत्री ने पेंशन भोगियों द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की है?
उत्तर :- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी ने।
प्रश्न 66:- हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश ने 1 नवंबर को अपना मुक्ति दिवस मनाया है?
उत्तर:- पुदुचेरी।
प्रश्न 67:- हाल ही में किस कंपनी द्वारा विश्व का सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च किया गया है?
उत्तर:- Space-X (एलन मस्क की कंपनी)।
प्रश्न 68:- हाल ही में किस देश ने समलैंगिक कपल के लिए एक साझेदारी प्रमाण पत्र योजना प्रारंभ की है?
उत्तर:- जापान।
प्रश्न 69:- हाल ही में किस कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अवतार start-up अल्टर का अधिग्रहण किया है?
उत्तर:– गूगल।
प्रश्न 70:- हाल ही में UPI के जरिए अक्टूबर माह में लेनदेन में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
उत्तर :– 7.7%.
प्रश्न 71:- हाल ही में किस राज्य में विश्व का सबसे बड़ा पांडुलिपि ग्रंथालय बनाया जा रहा है?
उत्तर :– गुजरात।
प्रश्न 72:- हाल ही में अमेरिका और किस देश के द्वारा “विजिलेंट स्टार्म सैन्य” अभ्यास का आयोजन किया है?
उत्तर :– दक्षिण कोरिया।
प्रश्न 73:- हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने “ऐडवर्ल्ड एम केनेडी को फैडस ऑफ़ लिबरेशन वार” सम्मान से नवाजा गया है?
उत्तर:- बांग्लादेश।
प्रश्न 74:- हाल ही में किस प्रदेश की पुलिस ने अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया है?
उत्तर :– लद्दाख।
प्रश्न 75:- हाल ही में इंटरनेशनल डे टू एंड इम्यूनिटी फॉर क्राइम्स अगेंस्ट जर्नलिस्ट कब मनाया जाता है?
उत्तर :– 2 नवंबर।
प्रश्न 76:- हाल ही में 41वें शारजहां अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारंभ कहां हुआ है?
उत्तर :– UAE.
प्रश्न 77:- हाल ही में किस राज्य में जनजातीय नृत्य महोत्सव प्रारंभ हुआ है?
उत्तर:- छत्तीसगढ़।
प्रश्न 78:- हाल ही में किस देश ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मैगटीयन नामक लैब मॉड्यूल लॉन्च किया है?
उत्तर:- चीन (CSNA)।
प्रश्न 79:- हाल ही में कौन सा देश 1 Nov. 2022 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता ग्रहण करेगा?
उत्तर:- घाना।
प्रश्न 80:- भारत ने किस देश से G20 रिलिजन फोरम की अध्यक्षता हासिल की है?
उत्तर :- इंडोनेशिया।
प्रश्न 81:- किसके द्वारा आइजोल में भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय परिसर का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा।
प्रश्न 82:- 5 नवंबर 2022 को पूरे विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- विश्व रेडियो ग्राफी दिवस।
प्रश्न 83:- किस आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए ट्रकों के प्रवेश और निर्माण कार्यों पर रोक लगाई है?
उत्तर :- वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने।
प्रश्न 84:- किस राज्य के मुख्यमंत्री ने कन्याओं के लिए "लाड़ली लक्ष्मी 2.0 वित्तीय सहायता" योजना की शुरुआत की है?
उत्तर :- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने।
प्रश्न 85:- कब से कब तक 15वें "Urban Mobility India (UMI)" सम्मेलन और प्रदर्शनी 2022 का आयोजन कोच्चि में किया जा रहा है?
उत्तर :- 4 नवंबर से 6 नवंबर 2022 तक।
प्रश्न 86:- हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने नागरिक जुड़ाव और संचार कार्यक्रम प्रारंभ किया है?
उत्तर :– मेघालय।
प्रश्न 87:- हाल ही में किस कंपनी के द्वारा भारत का पहला रिस्पांसिबल स्टील सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है?
उत्तर :– टाटा स्टील।
प्रश्न 88:- हाल ही में किस देश ने युद्ध की स्थिति में यूक्रेन की मदद के लिए यूक्रेन में डेमीनिंग प्रोजेक्ट प्रारंभ किया है?
उत्तर:- अमेरिका।
प्रश्न 89:- हाल ही में कौन सा शहर India Chemical – 2022 सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है?
उत्तर :– दिल्ली।
प्रश्न 90:- हाल ही में किसने ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट कर्नाटक 2022 का उद्घाटन किया है?
उत्तर :– नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)।
प्रश्न 91:- हाल ही में कॉलिंस डिक्शनरी का वर्ल्ड ऑफ द ईयर किसे चुना गया है?
उत्तर :– Permacrisis (आस्थिरता और आसुरक्षा की विस्तारित अवधि)।
प्रश्न 92:- हाल ही में किसे भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर:- लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह।
प्रश्न 93:- हाल ही में किसने सिविल एयर नेविगेशन सेवा संगठन एशिया प्रशांत सम्मेलन की मेजबानी की है?
उत्तर :– गोवा।
प्रश्न 94:- हाल ही में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने कब भारतीय भाषा दिवस मनाने का निर्देश दिया है?
उत्तर :– 11 दिसंबर।
प्रश्न 95:- हाल ही में कौन ट्रैक एशिया कप- 2022 (साइकिलिंग टूर्नामेंट) की मेजबानी करेगा?
उत्तर:- केरल।
प्रश्न 96:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने बच्चों के अनुकूल पुलिस थानों की घोषणा की है?
उत्तर:- ओडिशा।
प्रश्न 97:- हाल ही में किस पैरामिलिट्री फोर्स में पहली बार 2 महिला अधिकारियों को सीमा ढूंडिया एवं एनी अपरा को इंस्पेक्टर जनरल (IG) रैंक पर पदोन्नत किया गया है?
उत्तर :– सीआरपीएफ ( CRPF)।
प्रश्न 98:- हाल ही में पद्मभूषण व रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित इला भट्ट का 89 वर्ष में अहमदाबाद में निधन हुआ है वह किससे संबंधित थी?
उत्तर :– सामाजिक कार्यकर्ता।
प्रश्न 99:- हाल ही में इजरायल के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं?
उत्तर :– बेंजामिन नेतनयाहू।
प्रश्न 100:- किसकी अध्यक्षता में उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन और मान्यता को मजबूत करने के लिए केंद्र ने पैनल का गठन किया गया है?
उत्तर :- IIT कानपुर के डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में।
प्रश्न 101:- किसके द्वारा हाल ही में चंडीगढ़ में कृषि और खाद्य प्रौद्योगिकी मेले का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के द्वारा।
प्रश्न 102:- हाल ही में किस प्रसिद्ध स्पेनिश फुटबॉलर ने खेल से संन्यास की घोषणा की है?
उत्तर :- Gerard Pique.
प्रश्न 103:- हाल ही में अदानी न्यू इंडस्ट्रीज ने किस राज्य में भारत का सबसे बड़ा एवं सबसे ऊंचा 200 मीटर पवन टरबाइन स्थापित किया है?
उत्तर :– गुजरात।
प्रश्न 104:- हाल ही में सबसे लंबी 1910 मीटर यात्री ट्रेन जिसमें 100 कोच तथा सीटिंग कैपेसिटी 4550 है के संचालन का रिकॉर्ड किस देश द्वारा बनाया गया है?
उत्तर :– स्विजरलैंड।
प्रश्न 105:- हाल ही में भारतीय पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के नए एमडी और चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर:- बीआर कृष्ण गुप्ता।
प्रश्न 106:- नवंबर 2022 में किस प्रसिद्ध मलयालम उपन्यासकार को एजूथाचन पुरस्कार (केरल का सर्वोच्च पुरस्कार) के लिए चुना गया है?
उत्तर:- ए सेतू माधवन।
प्रश्न 107:- हाल ही में इंडोनेशिया ने किस देश को जी-20 धर्म मंच 2023 की अध्यक्षता सौंपी है?
उत्तर :– भारत।
प्रश्न 108:- हाल ही में किस राज्य में देश के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी ने 106 वर्ष मे मतदान किया है ?
उत्तर :– हिमाचल प्रदेश।
प्रश्न 109:- नवंबर 2022 में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड (EESL) के नए सीईओ कौन बने हैं?
उत्तर :– विशाल कपूर।
प्रश्न 110:- हाल ही में आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हाफ सेंचुरी की हैट्रिक पहली किसने लगाई है?
उत्तर:- विराट कोहली।
प्रश्न 111:- हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने " राजा 
राज चोल की जयंती " कब मनाने की सूचना दी है?
उत्तर :– 3 नवंबर।
प्रश्न 112:- हाल ही में भारतीय सेना ने कहा पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया है?
उत्तर :– श्रीनगर।
प्रश्न 113:- हाल ही में किसने पहली राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन बैठक की अध्यक्षता की है?
उत्तर :– नरेंद्र सिंह तोमर (केंद्रीय कृषि मंत्री)।
प्रश्न 114:- हाल ही में कहां बाजी रावत राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया है?
उत्तर :– ओडिशा।
प्रश्न 115:- हाल ही में किसने गंगा उत्सव के छठे संस्करण का उद्घाटन नई दिल्ली में किया है?
उत्तर :– जी किशन रेड्डी (केंद्रीय पर्यटन मंत्री)।
प्रश्न 116:- हाल ही में असम और नागालैंड के राज्यपाल ने किस मेले का उद्घाटन किया है ?
उत्तर:- एनआईआई (NIIE) व्यापार मेला।
प्रश्न 117:- National Anti-Doping Disciplinary Panel (ADDP) ने डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के लिए मिकी मेंजेस पर कितने साल का प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर :- चार साल का।
प्रश्न 118:- किसने नई दिल्ली में "Asian Continental Chess Championship" जीती है?
उत्तर :- भारत के आर. प्रज्ञानानंद ने।
प्रश्न 119:- FY23 की पहली छमाही में, कौन सा देश भारत का पिग आयरन का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है?
उत्तर :- रूस।
प्रश्न 120:- भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास कहां आयोजित किया गया है?
उत्तर :- बंगाल की खाड़ी में।
प्रश्न 121:- किस मंत्रालय के द्वारा देश भर में स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाया जाएगा?
उत्तर :- शिक्षा मंत्रालय के द्वारा।
प्रश्न 122:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूली छात्रों के लिए प्रतिदिन 10 मिनट का योग अनिवार्य किया है?
उत्तर:– कर्नाटक सरकार।
प्रश्न 123:- नवंबर 2022 में किसे 5 वर्ष के लिए रिलायंस इंडिया लिमिटेड (RIL) के स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :– के.वी. कामथ।
प्रश्न 124:- नवंबर 2022 में किस राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखपति दीदी मेले का शुभारंभ किया है?
उत्तर :– उत्तराखंड।
प्रश्न 125:- नवंबर 2022 में किसे फ्रांसीसी सरकार द्वारा शैवेलीयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :– अरुणा साईं राम |
प्रश्न 126:- हाल ही में भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने एशिया चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है?
उत्तर:- स्वर्ण पदक।
प्रश्न 127:- हाल ही में विश्व की सबसे सस्ती विनिर्माण लागत वाले देशों की सूची में कौन शीर्ष पर रहा है?
उत्तर:- भारत।
प्रश्न 128:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने 1लाख छात्रों को फुटबॉल का बेसिक प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है?
उत्तर :– केरल सरकार।
प्रश्न 129:- हाल ही में प्रमुख एडटेक कंपनी बाय जूस (BYJU'S) ने किसे एजुकेशन फॉर ऑल पहल ग्लोबल एंबेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर :– फुटबॉलर लियोनेल मेसी।
प्रश्न 130:- हाल ही में विश्व सुनामी जागरूकता दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर :– 5 नवंबर।
प्रश्न 131:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने पा पाठ्य पुस्तकों में पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख पर एक पाठ शामिल किया है?
उत्तर :– आंध्र प्रदेश।
प्रश्न 132:- हाल ही में किस ने पंचायती राज की ग्रामीण विकास एजेंडा पुस्तिका का विमोचन किया है?
उत्तर:- गिरिराज सिंह।
प्रश्न 133:- हाल ही में मिस्र में कांफ्रेंस ऑफ पार्टी 27 (COP-27) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेंगे?
उत्तर :- भूपेंद्र यादव।
प्रश्न 134:- हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने इ-उपहार पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड लॉन्च किया है?
उत्तर :– हरियाणा।


👇
आशा है कि, हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको लोगों को पसंद आई होगी इसे अपने दोस्तों से जरूर शेयर करे।